Big NewsDehradun News
उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर, आज आए 589 मामले, 3354 लोग हुए रिकवर


देहरादून : उत्तराखंड से आज राहत भरी खबर है। बता दें कि आज उत्तराखंड में 589 मामले सामने आए हैं तो वहीं आज 3354 लोग रिकवर हुए हैं। इसी के साथ आज 31 लोगों की मौत हुई है जो कि चिंताजनक है। वहीं बता दें कि प्रदेश में अभी 22530 केस एक्टिव हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 6573 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हो चुकी है।

आज अल्मोड़ा में 46, बागेश्वर में 17, चमोली में 50, चंपावत में 2, देहरादून में 136, हरिद्वार में 104, नैनीताल में 75, पौड़ी गढ़वाल में 12, पिथौरागढ़ में 22, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 21, उधम सिंह नगर में 70, उत्तरकाशी में 21 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 332067 तक पहुंच गई है।