Bageshwar newsHighlight

उत्तराखंड : बेकाबू हो रहा कोरोना, DM को बुलानी पड़ी आपात बैठक

bageswar corona

बागेश्वर : जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढे हैं. मौत के आंकड़े भी इस छोटे जिले में डरा रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए DM ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जी

विभागीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कोविड संक्रमण के कारण किसी की मौतें हुई हैं, उन क्षेत्रों के आसपास सेम्पलिंग बढ़ायी जायेगी.

उन्होंने कहा कि सैम्पल लेते वक्त ही लक्षण वाले मरीज को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जाणी चाहिये. उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को ऑक्सीमीटर भी दिये जाएं. प्रवासियों के रहने की अलग से व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने इसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग लेने को कहा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें