Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : बाबा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पंतजलि योगपीठ के बाहर धरना

हरिद्वार : बाबा रामदेव और एलोपैथी विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तो आरोप लगाए ही हैं। बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की और उनके विरोध में नारेबाजी की।

एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में युवा कांग्रेस ने देहरादून कोतवाली में तहरीर दी है। युवा कांग्रेस ने कहा कि देश महामारी से जूझ रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर दिन रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं।

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ निरंतर गलत बयानबाजी की जा रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि एक अन्य वीडियो में रामदेव कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता। यह सरासर कानून को खुली चुनौती है। युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें