Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPithoragarh NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक का ऐलान, 2027 में निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव

cabinet minister uttarakhand

पिथौरागढ़: कांग्रेस में चमे घमासान के बीच विधायक हरीश धामी का एक और बयान सामने आया है। इससे एक बात तो साफ है कि हरीश धामी चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। लेकिन, अगर उनकी उपेक्षा बरकरार रही तो 2027 का चुनाव निदर्लीय ही मैदान में उतरेंगे।

हरीश धामी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस की उपेक्षा बरकरार रही तो वह 2027 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में लड़ेंगे। हरीश धामी देहरादून से धारचूला पहुंचे। चुनाव जीतने के बाद पहली बार धारचूला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश धामी से उनके भाजपा में जाने के बारे में पूछा । बीते दिनों के घटनाक्रम पर भी उनसे सवाल किए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह कांग्रेस की उपेक्षा से आहत हैं। उन्होंने भाजपा में जाने की कोई बात नहीं कही। इस मौके पर उनके मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने के संबंध में कोई बात नहीं हुई।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा की रही अपनी उपेक्षा बिंदुवार बताई और कहा कि वह क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय के बिना कोई भी कदम नहीं उठाएंगे। धामी ने कहा कि यदि उन्हें कहीं जाना होता तो वह पहले अपने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनता से पूछ कर ही जाते।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। यदि इसी तरह की उपेक्षा रही तो वह पांच साल बाद 2027 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में लड़ेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें