Big NewsPauri Garhwal NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस को दो बड़े झटके : दुगड्डा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दीपक बडोला का आकस्मिक निधन

- " Indira Hradyesh "

कोटद्वार उत्तराखंड कांग्रेस ने आज दो दिग्गज नेताओं को खो दिया. कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश के निधन की खबर मिली तो वहीं इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व चेयरमैन दीपक बडोला के आकस्मिक निधन की खबर से कांग्रेस को झटका लगा था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व पालिका अध्यक्ष के दीपक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया तभी दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष के नेता की खबर आ गई। प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0  दीपक बडोला ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए निःस्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उन्होनें नगर पालिका दुगड्डा के चेयरमेन रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  लाल चंद शर्मा ने स्व0  दीपक बडोला को कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन न केवल क्षेत्र की जनता अपितु कांग्रेस पार्टी की भी अपूर्णीय क्षति है, उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें