Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कल छोड़ी थी कांग्रेस, आज बेटे संग ज्वाइन कर ली आप

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कल ही कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कांग्रेस पर किसी तरह आरोप तो नहीं लगाया था, लेकिन कांग्रेस के अस्तित्व को लेकर सवाल जरूर खड़े किए। बिष्ट के साथ उनके बेटे हेमंत बिष्ट ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

जोत सिंह बिष्ट और उनके बेटे हेमंत बिष्ट ने भी आप ज्वाइन कर ली। दोनों पिता-पुत्र को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। जोत सिंह बिष्ट हालांकि राजनीति में सक्रिय थे, लेकिन अब उम्र के साथ उन्होंने बेटे को भी सियासी मैदान में उतार दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें