Ganesh GodiyalHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस का AAP पर जनता को गुमराह करने का आरोप, कहा- हमारी नकल कर रहे

AJAY KOTHIYAL

 

हल्द्वानी : जब से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड का दौरा करके गए हैं तब कांग्रेस और भाजपा दोनों आप पर हमलावर हो गई है। आप के दावों को कांग्रेस औऱ भाजपा फेक बता रही है। वहीं आझ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने आम आदमी पार्टी पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत करते हुए आनंद रावत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बनाई गई योजनाओं की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जब केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था तो चीफ कमांडर हरीश रावत थे और कर्नल कोठियाल सैनिक के रूप में अपना काम कर रहे थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब 2013 में केदारनाथ में आपदा आई तो आपदा पीड़ितों के लिए जुटाए गए। चंदे में भी आम आदमी पार्टी ने बड़ा घोटाला किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में अरविंद केजरीवाल केवल 6500 लोगों को ही नौकरी दे पाए, जबकि हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते उत्तराखंड के 32000 लोगों को रोजगार दिया।

लिहाजा उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की कोई जमीन नहीं है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड की जनता को रोजगार के नाम पर छलने का काम कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें