AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : फर्जी भर्ती विज्ञापन का आयोग ने लिया संज्ञान, होगी मामले की जांच

Breaking uttarakhand news

देहरादून: पेयजल निगम में 100 पदों परजेई भर्ती के फर्जी विज्ञापन पर UKSSSC ने सूचना जारी की है। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसके संबंध में जांच कराने का निर्णय लिया है। साथ ही आयोग ने इसे फर्जी विज्ञापन बताकर बेरोजगारों से इसका संज्ञान ना लेने की बात कही है।

आयोग के अनुसार, आज उनके संज्ञान में आया कि, एक फर्जी विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। जिसमें 21 जुलाई 2021 की तिथि को उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 100 रिक्त पदों के लिए आयोग द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की विज्ञप्ति का आलेख है।

इसको लेकर आयोग ने सूचित किया है कि 21 जुलाई को आयोग की ओर से कोई भी भर्ती विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। इस प्रकार यह एक फर्जी विज्ञापन है जिसका संज्ञान ना लिया जाए।

आयोग ने कहा कि, विज्ञप्ति में अज्ञात लोगों द्वारा विभिन्न तिथियों आदि की कूट रचना कर यह कृत्य फर्जी विज्ञापन आलेख तैयार किया गया है। इसको आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया है और इसके संबंध में जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें