Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: VIDEO कॉन्फ्रेंसिंग से PM मोदी के साथ CM की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Breaking uttarakhand news

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इसमें प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाय।

उन्होंने नकहा कि कोविड टीकाकरण अभियान मिशन मोड पर चलाया जाय। आवश्यकता पड़ने पर वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जायं। दवाई के साथ कड़ाई भी जरूरी है। लोगों को दो गज दूरी, मास्क की अनिवार्यता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अधिकांश आरटीपीसीआर टेस्टिंग हो। यदि किसी क्षेत्र में कोरोना के अधिक मामले आते हैं, ऐसे क्षेत्रों में माइक्रो कन्टेंनमेंट जोन बनाये जाय। टेस्ट, ट्रेक एवं ट्रीट पर विशेष ध्यान दिया जाय।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें