Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन विभागों के लिए बनाई समिति, ये होगा लाभ

Animal Husbandry

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कृषि एवं अन्य रेखीय विभागों उद्यान, भेषज, रेशम, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों के नाबार्ड के साथ निरन्तर अनुश्रवण, उक्त विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियानव्यन और नवाचार के लिए मंत्री समूह/राज्य स्तरीय समिति की स्वीकृति दी है। उक्त मंत्री समूह/राज्य स्तरीय समिति में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री अध्यक्ष होंगे।

सहकारिता मंत्री, पशुपालन मंत्री, उक्त समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिवध्प्रमुख सचिवध्सचिव, मुख्य महाप्रबन्धक नाबार्ड, विभागाध्यक्ष (समस्त रेखीय विभाग) सदस्य होंगे। समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। इससे इन विभागों के जुड़े कार्यों को करने में आसानी होगी। इनसे जुड़ी योजनाओं के सही ढंग से क्रिन्वयन हो पाएगा। साथ ही विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और नई योजनाओं को बनाने में भी मदद मिलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें