AIIMS Rishikesh NewsHighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Breaking uttarakhand news

ऊधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जनपद ऊधमसिंह नगर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया। पंतनगर एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू औ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने उनकी अगवानी की।

वहां से धामी कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। लोगों ने जगह-जगह पर उनका स्वागत किया। सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद के दौरे पर हैं। उनको दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धामी को युवा चेहरे के रूप में काफी लोकप्रिय माना जाता है।

यही वहज है कि अब भाजपा भी उनको युवा सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर 2022 की जंग को जीतने की योजना बना चुकी है। सरकार और सीएम धामी भी लगातार एक के बाद एक फैसले लेकर चुनाव से पहले जनता के बीच में जाने का अपना मजबूत आधार तैयार करने में जुटे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें