Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएम धामी ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी लगातार आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के कार्य में लगे हुए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हुए हैं कि समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। लोगों को समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी और जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें