Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर CM धामी ने दी शुभकामनाएं

400th Prakash Parv of Guru Tegh Bahadur

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर साहेब जी का चित्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें हिंद दी चादर कहा जाता है। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें