Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: महिला की पिटाई कर फाड़े कपड़े, पांच पर मुकदमा दर्ज


भगवानपुर: एक गांव निवासी महिला की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और दूसरे पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसका गांव के रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही रिश्तेदारों ने घर में घुसकर ग्रामीण की बेटी की पिटाई करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे दी। महिला की तरफ से शराफत पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और शहबान पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए।
इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर सारिक, शहबान, शराफत, महरुना, हसीना पर मुकदमा दर्ज किया है।