Dehradun News
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने मदन कौशिक को दी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई

देहरादून : उत्तराखंड को नया सीएम मिल गया है। हाईकमान ने एक ओर जहां सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाकर उन्हें उत्तराखंड का सीएम बनाया तो वहीं आज शुक्रवार को हाईकमान ने कालाढुंगी से विधायक बंशीधर भगत को अध्यश्र पद की कुर्सी से हटाते हुए मदन कौशिक को ये कुर्सी सौंपी है। आज से भाजपा संगठन के अध्यक्ष मदन कौशिक होंगे। बता दें कि इससे पहले मदन कौशिक त्रिवेंद्र कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री थे। वहीं आज मदन कौशिक को हाईकमान ने उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।