Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इस विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया इस्तीफा, इनको मिला चार्ज

BadshahiThaul

देहरादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नरेन्द्र एस चैधरी ने निजी कारण कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के दृष्टिगत वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2005 की धारा-9(5) के अन्तर्गत वी.मा.सिं.भ. उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति पद का दायित्य/कार्यभार अस्थाई रूप से श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी को दिया गया है। अग्रिम आदेशों या नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, तक वे कार्यभार संभालेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें