Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : बगैर मास्क और हेलमेट वालों के काटे चालान, मिली ये चेतावनी

Breaking uttarakhand news

रुड़की: सिविल लाइंन कोतवाली के बाहर पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना माक्स, हेलमेट और तीन सवारी बिठाने वाले लोगों का चालान किया गया। पुलिस ने इस दौरान किई लोगों के वाहन भी सीज कर दिए गए। जबकि कुछ लोगों को कड़ी हिदायद देने के बाद छोड़ दिया गया। फिर से पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कोतवाली रूड़की में तैनात एसआई बीएस चैहान का कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज सिविल लाइन क्षेत्र में आने-जाने वाले तमाम वाहनों की चेकिंग की गई। बिना माक्स और हेलमेट के चलने वालों के चालान किये गए। साथ ही तीन सवार बिठाने वाले दुपहिया वाहनोें के भी चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें