Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड : अधिवक्ता के खिलाफ अधेड़ से कुकर्म और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार : उत्तराखंड मे आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। नाबालिग, छोटी मासूम बच्चियों और यहां तक की बुजुर्ग महिलाओं को भी हवस का शिकार बनाया जा रहा है। उत्तराखंड अपनी शांत वादियों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन आए दिन ऐसे मामले सामने आने से देवभूमि को कलंकित करने का काम किया जा रहा है। वहीं पुलिस ऐसे आऱोपियों को गिरफ्तार भी कर रही है और सलाखों के पीछे भेज रही है लेकिन जब तक इन आरोपियों के लिए सख्त सजा का ऐलान न किया जाए या ऐसा कानून ना बने तब तक ये छोटी मानसिकता के लोग ऐसा करते रहेंगे। जी हां बता दें कि ताजा मामला तीर्थनगरी हरिद्वार से सामने आया है जहां एक अधिवक्ता के खिलाफ अधेड़ से कुकर्म और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है। करीब दो सप्ताह पहले रोशनाबाद कचहरी क्षेत्र की एक पार्किंग में काम करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ कुकर्म और बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया था। तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले पीड़ित के परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित के भाई ने सिडकुल थाने में अधिवक्ता सेवाराम आजाद निवासी आनेकी हेतमपुर, रोशनाबाद के खिलाफ तहरीर दी। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि अधिवक्ता के खिलाफ कुकर्म और गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें