HighlightNainital News

उत्तराखंड : अस्पताल तोड़फोड़ मामले में 6 के खिलाफ मुकदमा, ये था पूरा मामला

हल्द्वानी : दो दिन पहले हल्द्वानी के एक नीलकंठ अस्पताल में महिला की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निजी अस्पताल के मैनेजर मनीष जोशी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें की नीलकंठ अस्पताल में एक गर्भवती महिला 14 दिन से भर्ती थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर डॉक्टरों से बदसलूकी भी की थी।

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौके का जायजा लिया और जांच आगे बढ़ाई। जिसको लेकर अब कोतवाली ने अस्पताल के मैनेजर की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी एक्ट सहित आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें