HighlightUttarkashi News
उत्तराखंड : चलते-चलते जल उठी कार, चालक ने भागकर बचाई जान

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर आगे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेखला के पास एक मारुति 800 कार धू-धू कर जल उठी। कार में सिर्फ चालक था, जिसने भाग कर जान बचाई।
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक कार पूरी तरह से कबाड़ हो चुकी थी। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी सही जानकारी नहीं लग पाई है।