highlightNainital

उत्तराखंड : पेशी पर आया और सीधे जज की कुर्सी पर बैठ गया!

court

हल्द्वानी: यहां एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको चैंका दिया। कोर्ट में जैसे ही जज आराम करने गये और स्टाॅफ काम करने में जुट गया। एक व्यक्ति आया और जज की कुर्सी पर जा बैठा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता। उसने टेबल पर रखीं फाईलें इधर-उधर कर उनको समेटना शुरू कर दिया। स्टाफ की नजर पड़ते ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की पॉक्सो कोर्ट मोहर्रिर हीरा सिंह ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे के आसपास पाॅक्सो जज कुछ मामलों की सुनवाई के बाद अपने विश्राम कक्ष में चले गए थे। तभी एक युवक आया और जज की कुर्सी पर बैठ गया।

टेबल पर पड़ी फाइलें समेट कर ले जाने की तैयारी करने लगा। उसने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद सैफ बताया। वह हल्द्वानी के लाईन नंबर-8 आजाद नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसकी दूसरे मामले पेशी थी। पता चला है कि उसकी दूसरी कोर्ट में पेशी थी और वह पाक्सो कोर्ट में पहुंच गया।

Back to top button