अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं व किये गये क्रिया-कलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति बेहद गम्भीर है। इस हेतु 720 डाक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया गतिमान जो मार्च तक पूर्ण हो जायेगी इससे पूर्व राज्य सरकार द्वारा 2400 डाक्टरों की नियुक्ति की गयी है।
इसके अलावा 2500 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया को अनुमोदित कर जल्दी इस पर प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि 132 एम्बुलेंस जल्दी ही राज्य को मिल जायेंगी जिससे दूरस्थ क्षेत्र तक अकाल मृत्यु मरने वाले मरीजो को अस्पताल तक पहुॅचाया जायेगा। प्रत्येक जिला अस्पताल तक आईसीयू बना दिये गये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 121 पुलो को फेस-2 हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसमें 530 करोड़ रू0 का व्यय आयेगा इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का धन्यवाद किया। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 22 हजार चिकित्सालयों को चिन्हित किया गया है, जिसमें मरीज अपना ईलाज करा सकेंगे।