AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: काठगोदाम-भीमताल मार्ग पर रानीबाग में गिरी पुल की दीवार, आवाजाही पूरी तरह ठप

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: लगातार हो रही बारिश के कारण राज्यभर में कई मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कों को बुरा होल है। करीब 61 मार्ग अभी बंद बताए जा रहे हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बादलों ने कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण काठगोदाम-भीमताल मार्ग पर रानीबाग में पुल की दीवार गिर गई।

गनीमत रही कि दीवार गिरने से किसी को कोई चोट नहीं आई। बड़ा हादसा भी टल गया। पुल की दीवार गिरने से भीमताल, भवाली और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को ज्योलीकोट मार्ग से भेजा हा रहा है। लोक निर्माण विभाग पुल की दीवार के निर्माण में जुट गया है।

8 करोड़ की लागत से पास में बनने वाले नए पुल के निर्माण में भी देरी हो रही है। जिसके चलते इस पुल पर दबाव अधिक पड़ रहा है। दीवार के गिरने का खतरा पहले से बना हुआ था। बावजूद निर्माण एजेंसी पुल निर्माण में तेजी नहीं ला रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें