Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी, कल से था लापता


सितारगंज: सितारगंज के ग्राम झाड़ी नंबर 9 में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक का नाम सुनिल मल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुनिल मल कल रात से घर से लापता था। आज सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
लेकिन, जिस तरह से युवक फांसी लगाई है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने पूरा प्लान किया था। फांस लगाने के लिए वो पड़े के सबसे ऊंचाई वाली टहनी पर पहुंचा और फिर फंदा लगाकर उससे झूल गया। ऊंचाई पर होने के कारण ही शव लोगों दूर से ही नजर आ गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी।