Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : महिला कर्मचारियों को मिली थी छूट, अब जारी हो गया नया आदेश

देहरादून: कोरोना महामारी के कारण प्रदेशभर में महिला कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी थी। खासकर उन महिला कर्मचारियों को जो गर्भावअस्था में हैं या फिर उनके बच्चों की उम्र 10 साल से कम हो, को कार्यालय नहीं आने की छूट दी गई थी। सरकार ने इस छूट को अब समाप्त कर दिया है। अब ऐसी महिला कर्मियों को पहले की तरह ही आॅफिस आना होगा।

Breaking uttarakhand newsकोरोना के कारण यह छूट दी गई थी कि कोरोना काल में महिलाओं को केवल आपात स्थिति में ही काम पर बुलाया जाएगा। पिछले करीब 10 माह से ऐसी महिला कर्मियों को अवकाश दिया गया था। लेकिन, अब पूरी तरह से अनलाॅक होने के बाद सरकार भी लगातार नियमों में बदलाव कर रही है। इसके तहत ही अब प्रभारी सचिव प्रशासन पंकज पांडे ने नया आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें