AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : महिला की हत्या का खुलासा, परिवार के ही लोगों ने इसलिए उतारा था मौत के घाट

Breaking uttarakhand news

लकसर: खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव में बीती शनिवार की देर रात को जमीन विवाद के चलते परिवार के 4 लोगों ने 55 वर्षीय महिला कमलेश की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसका खानपुर पुलिस ने आज खुलासा करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया की बीते शनिवार देर रात सूचना प्राप्त हुई थी की जमीन के विवाद के चलते एक महिला की दल्लावाला गांव में हत्या कर दी गई है। मृतक महिला के परिवार की ओर से चार लोगों के खिलाफ महिला को धारदार हथियार से मारने का मामला दर्ज कराया था। जिसके खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आज आरोपियों को लक्सर से श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया है। दो फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियों का पकड़ने के लिए जगह-जगह दविश दे रही थी। आज दो हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें