AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को ग्राम प्रधानों ने दिखाए काले झंडे


लालकुआं: हल्दुचैड़ में एक कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद पांडे के काफिले को रोकने का प्रयास करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के प्रधानों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने ग्राम प्रधानों को हिरासत में ले लिया और फिर रिहा कर दिया। इस दौरान मंत्री को प्रधानों ने काले झंडे भी दिखाए। ग्राम प्रधान पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
काले झंडे और विरोध की इस घटना पर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुकमणी नेगी का कहना है कि 12 सूत्री मांगों के साथ वह 10 दिन से ब्लॉक में बैठे थे, लेकिन उनकी सुध लेवा कोई नहीं है। सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। इस कारण परेशान होकर उन्होंने विरोध जताया और काले झंडे दिखाए हैं।