Big NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दारोगा ने बच्ची को छेड़ा, लोगों ने की जमकर पिटाई, VIDEO वायरल

devbhoomi news

हल्द्वानी- उत्तराखंड में एक रक्षक ही भक्षक बन बैठा। बता दें कि हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे खाकी पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाकी को एक सिपाही ने दागदार करने का काम किया। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को हल्द्वानी थाने में तैनात एक दारोगा को बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में खुलेआम पीटा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं एसएसपी ने इसे शर्मनाक बताया और दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दारोगा हल्द्वानी थाने में तैनात है। आरोप है कि दारोगा बच्ची के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया था।  बच्ची की शिकायत के बाद आज परिजनों ने दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा। बिठौरिया में लोगों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर डाली। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं पिटाई से घायल दारोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले पर एसएसपी नैनीताल ने कहा कि ये मामले बेहद शर्मनाक। एसएसपी ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने लोगों से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील कीय़ एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के चलते इस वीडियो को वायरल करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://youtu.be/SaKf6JjaQTo

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें