Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंगः 18 से 44 साल तक वालों को लगने लगी वैक्सीन, CM ने किया शुभारंभ

CM inaugurated

देहरादून: राज्य में आज से युवाओं को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर युवाओं को उत्साह भी बढ़ाया। राधा स्वामी सत्संग भवन देहरादून में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मुफ्त वैक्सीन लगाने का सबसे पहले उत्तराखंड ने ही फैसला लिया था। सीएम ने कहा कि उनके लिए सबसे पहले राज्य के लोगों की सुरक्षा है।

इसको ध्यान रखते हुए वैक्सीनेशन अभियान को तेजी दी जा रही है। राज्यभर में आज से युवाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकार ने कोरोना की चेत तोड़ने के लिए सख्त कोविड कफ्र्यू लगाया है। लगातार अस्पतालों में संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें