Nainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला

रामनगर विकास खण्ड के ग्राम गौजानी में घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला। ग्राम गौजानी क्षेत्र में सुबह 10 बजे लगभग कमलेश उम्र 32 साल पत्नी मोहन राम अपनी महिला साथियों के साथ घास काटने के लिए आम के बगीचे में जा रही थी।रास्ते में ही घात लगाए बैठे बाघ ने किया हमला। महिलाओं के हल्ला मचाने पर बाघ महिला को छोड़ भागा। महिला को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय में लाया गया है।

जानकारी मिली है कि महिलाएं रोज घास काटने जंगल जाती थी। रोज की तरह आज भी महिलाएं घास काटने के लिए जंगल जा रही थी, तभी ये घटना हुई। इस घटना से गांव समेत महिलाओं में भय का माहौल है। बाकी महिला का रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कॉर्बेट प्रशासन के क्षेत्रीय रेंजर अधिकारी ने बताया कि जंगल मे जंगली जानवरों से बचने के लिये कुछ माह पूर्व वन्य जीवों की गतिविधियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया था लेकिन बावजूद इसके ग्रामीण जंगल के अंदर पहुँच रहे है जिससे मानव और वन्य जीवों का संघर्ष हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें