HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : महिलाओं पर बाघ का हमला, हालत गंभीर

 

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गौलापार इलाके में दिनदहाड़े बाघ ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। दानीबंगर इलाके के कालीनगर क्षेत्र में घास काटने गई महिलाओं पर बाघ के इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों घायल महिलाओं को गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में महिलाएं घास काटने गई थी। इस दौरान वहां बाघ ने दो महिलाएं खष्टि देवी और मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। बाघ के अचानक हमले के बाद वहां अन्य घास काट रही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई महिलाओं के हो हल्ले में बाघ दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया।

आनन-फानन में ग्रामीण दोनों महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर आए हैं जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है पिछले दिनों भी इस इलाके में टाइगर की मूमेंट देखी गई थी। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें