Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: घास काटने गई महिला पर बाघ का हमला, मौत

Breaking uttarakhand news

रामनगर: काॅर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेन्ज के अंतर्गत ग्राम कांनियां के पास प्लाट नं 10-11 में घास लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौता हो गई। जानकारी के अनुसार कमला देवी ननीयाचोड़ के पास घास काट रही थी। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है की हर दिन की तरह आज भी ग्रामीण महिलाएं घास लेने के लिए जंगल गयीं थी। घायल महिला को रामनगर सयुक्त चिकित्सालय लाया गया है, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों मे आक्रोश है। वहीं, अस्पताल में पहुंचे रेंजर राजकुमार ने बताया की बाघ ने एक महिला को घायल किया थाए जिसकी मौत हो गई है। उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें