Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी हुआ ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही निरस्त की जा चुकी हैं। लेकिन अब तक यह तय नहीं था कि किस तरह से छात्रों को पास किया जाएगा और जो छात्र बोर्ड के परिणाम से खुश नहीं होंगे, उनके लिए क्या विकल्प होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड पृथक से निर्धारित और तैयार किये जायेगें। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर कोई छात्र उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा द्वारा तैयार मानदण्डों के अनुसार दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें