Haldwani NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: लड़की को 40 हजार में बेचने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ये था पूरा मामला

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: पिछले दिनों हल्द्वानी पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने हरियाणा के 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से नेपाल मूल की लड़की को भी बचाया था। तब जानकारी मिली थी कि लड़की को महिला और युवक ने इन लोगों के पास बेच दिया था। दोनों तब से ही फरार चल रहे थे। मामले में अब पुलिस को सफलता मिली है।

जिस महिला और युवक की बात सामने आई थी। पुलिस जांच में दोनों पति-पत्नी पाए गए हैं। इन दोनों ने मिलकर लड़की का सौदा 40 हजार में कर दिया था। हरियाणा के 6 लोग लड़की को लेकर जा रहे थे। इस बीच रुद्रपुर के आसपास होटल में खाना खाने के दौरान लड़की ने बहाना बनाया और पुलिस को फोन कर दिया।

जिसके बाद पुलिस टीम ने जाकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया था और 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नथुआखान निवासी राकेश कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से महिलाओं और युवतियों को बेचने का काम कर रहे थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें