Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आवास से स्वराज आश्रम के लिए निकली शव यात्रा, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

indira hridyesh

हल्द्वानी: दिवंगत इंदिरा हृदयेश की शव यात्रा उनके आवास से स्वराज आश्रम के लिए निकल गई है। उनके शव को अंतिम दर्शनों के लिए स्वराज आश्रम में रखा जाएगा। यहां से दिन में करीब 12 बजे रानीबाग स्थि चित्रशीला घाट के लिए शव यात्रा निकलेगी, जहां उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंदिरा हृदयेश की अंतिम यात्रा में समर्थकों को सैलाब उमड़ पड़ा।

स्थिति यह है कि सड़क पर पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं भर से उनके समर्थक उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े हैं। जब तक सूरज-चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा। इंदिरा हृदयेश अमर रहे…जैसे नारों से पूरा हल्द्वानी गूंज रहा है। इंदिरा हृदयेश का जाना कांग्रेस के लिए तो बड़ा नुकसान है ही, राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर: हल्द्वानी पहुंचे CM तीरथ सिंह रावत, दिवंगत इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें