HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड : तूफान का कहर, ऑफिस पर पेड़ गिरने से दो घायल

बड़कोट :  उत्तरकाशी जिले के बड़कोट यमुनोत्री रोड़ पर गंगनाणी क्षेत्र में आंधी-तूफान से चीड़ का पेड़ टूटकर चारधाम सड़क परियोजना के निर्माण एजेंसी कार्यालय भवन के ऊपर गिरा।

जिससे ऑल वेदर सड़क परियोजना निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कादिर अहमद व अलीन खान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। सीएचसी बड़कोट के डॉ. पवन ने बताया कि अहमद के पैर में सूजन व अलीन खान के कान से खून बह रहा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें