Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, कई घायल!

चमोली : गोदी बैंड में अवैध निर्माण तोड़ने आई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं, जिनमें से दो को गम्भीर चोटें आई हैं। नगर पंचायत व तहसील प्रशासन के कई लोग भी चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार पोखरी ब्लॉक के गोदी बैंड में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को आज जैसे ही पुलिस पहुंची उनकी ग्रामीणों के साथ बहस हो गई।

इस बीच ग्राम नखनियणा के ग्रामीण वहां काफी संख्या में एकत्रित हो गये। प्रशासन ने जैसे ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया अचानक दूसरी ओर से पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पुलिस कर्मी और महिला कानिस्टेबल गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। नगर पंचायत व तहसील प्रशासन के भी कई लोगों को चोटें आई हैं।

अचानक हुए इस हमले से पुलिस प्रशासन को जान बचाकर भागना पड़ा, किंतु अब यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर गठित की गई टीम पर भारी पथराव हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस उभद्रवियों के खिलाफ अब जल्द ही सुसंगत कार्रवाई करेगी।

बताया जा रहा है कि पोखरी ब्लॉक के गोदी बैंड में कई लोगों द्वारा लंबे समय से नगर पंचायत व राजस्व की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। कई निर्माण भी कर दिये गये हैं। जिसे हटाने को लेकर ही आज पुलिस फोर्स और प्रशासन की टीम वहां गई थी, लेकिन यह बवाल हो गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें