Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड ब्रेकिंग: SSP का एक्शन, चौकी इंचार्ज सस्पेंड


देहरादून: डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बड़ा एक्शन लिया है। उनको काम में लापरवाही भारी पड़ गई। इस मामले में आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी को निलबिंत कर दिया। उन्होंने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तीन दिन पहले आईएसबीटी चौकी क्षेत्र में एक पिस्टल चोरी होने की एफ आई आर दर्ज की गई थी। लेकिन, पुलिस की ओर से उस पर कोई कार्यवाही नही की गई और शनिवार को आईएसबीटी थाना क्षेत्र में चोरी की गई पिस्टल से चोर द्वारा घर में घुसकर वृद्ध महिला से गहने लूट लिए थे।
हालांकि, पुलिस ने उसे 1 घंटे में ही पकड़ लिया था लेकिन पिस्टल चोरी के मामले में लापरवाही बरतने पर डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। उन्होंने मामलों की जांच में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।