HighlightUdham Singh Nagar News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: जंगल में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस


पंतनगर: किच्छा विधानसभा के पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला में के जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नगला स्थित जंगल में पन्तनगर बाईपास निवासी व्यक्ति का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान गोपाल पूरी के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर जाकर जरूरी सुबूत जुटाए गए हैं। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हत्या है फिर आत्महत्या। फिलहाल पुलिस दोनों ही एंगल को लेकर चल रही है। हालांकि अब तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत भी नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।