Almora NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: मानसिक विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म, ऐसे चला पता, आरोपी गिरफ्तार

accused arrested

अल्मोड़ा: जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से रेप का मामला सामने आया है। यवुती से रेप होने के पता तब चला जब वो गर्भीवती निकली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक के अनुसार एक युवती के साथ स्थानीय निवासी एक युवक ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया। इस बीच युवती के गर्भवती हो गई, जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले ता पता चल पाया।

पीड़िता के पिता ने थाना चैखुटिया में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चांदीखेत निवासी युवक ललित कुमयां ने उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया। थानाध्यक्ष चैखुटिया अशोक कुमार कांडपाल ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें