Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया हत्या का खुलासा, इनको किया गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: नेहरू कॉलोनी निवासी राजू बॉक्सर की हत्या करने वाले दोनों बदमशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर दिया है। उन्होंने प्रॉपर्टी की लेनदेन के चलते राजू की हत्या की है। 27 जनवरी की रात को थाना नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में माता मंदिर रोड पर अजबपुर में 2 बदमाशों ने राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाॅक्सर की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनीघटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अजांम दिया गया है। मृतक राजेन्द्र पुण्डीर को गोली मारने के बाद वह अपनी स्कूटी से फरार हुए। अर्चना पुण्डीर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज किया गया।घटना के खुलासे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशन क बाद क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में मौके पर ही अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में विनय काम्बोज नामक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। साथ ही यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाॅक्सर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्राप्र्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

विनय काम्बोज शावेज खान का ही साथी है। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल शावेज खान उपरोक्त की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर उसे पुरानी बाइपास चैकी के पास से पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। शावेज खान से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी विनय काम्बोज, अनिकेत काम्बोज और फरीद खान के साथ मिलकर राजू बाॅक्सर को मारने का प्लान बनाया था।

उसके लिए 2 पिस्टल किराये पर ली थी। 27 जनवरी को जब राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाॅक्सर मेरे अजबपुर वाले प्लाट पर आया तो मेरे अन्य साथी विनय काम्बोज व अनिकेत द्वारा प्लाट पर आकर उसे गोली मार दी और वहां से भाग गये। पुलिस द्वारा शावेज पुत्र इनायतुल्ला खान निवासी अजबपुर नेहरू कालोनी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त फरीद खान को मोथरोवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। विनय काम्बोज और अनिकेत काम्बोज को आज आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें