Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इंदिरा हृदयेश के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर कहा: उनके निधन से दुखी हूं

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का आज निधन हो गया। वो दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने गई थीं। इस दौरान उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर देशभर के राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने भी इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

PM मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश जी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे थीं। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई और उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें