Big NewsDehradun News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, DGP ने SSP को दिए सस्पेंड करने के निर्देश
देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने दुर्घटनाएं रोकने में असफल रहने पर जनपद नैनीताल के पीरूमदारा चैकी प्रभारी उप निरीक्षक कविन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने निर्देश दिए हैं। एक दिन पहले भी इस क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक सवारों को कुचल दिया था।
2020 मंे पीरूमदारा क्षेत्र में कुल 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों ने अपनी जान गवाईं थी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चैकी प्रभारी को समय-समय पर निर्देशित भी किया गया था। 25 जनवरी, 2021 को भी एक ट्रैक्टर ट्रौली ने दो बच्चों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
