AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: हमारी सरकार केवल शिलान्यास नहीं, लोकार्पण भी करेगी: CM धामी

Breaking uttarakhand news

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार केवल योजना का शिलान्यास नहीं करेगी। बल्कि, शिलान्यास वाली योजनाओं को पूरा कर उनका लोकार्पण भी करेंगी। गृह जनपद ऊधमसिंह नगर में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान के सामने अम्बेडकर पार्क पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से उनको जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बीच एक सभा का भी आयोजन किया गया था। सभा स्थाल से पहले मुख्यमंत्री धामी स्वागत रथ पर सवार हो गए।

इसके बाद स्वागत रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री का जुलूस शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए बगबड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मिशन 2022 को फतह करने के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें