AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज 8 जिलों में नहीं आया एक भी कोरोना केस

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर बड़ी राहत है। कोरोना केस लगातार कम होते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले 97005 पहुंच गए हैं। आज कोरोना 41 नए मामले सामने आए हैं। 30 लोग ठीक हुए हैं। जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।
कोरोना से राज्य में अब तक 1684 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.22 प्रतिशत हो गया है। अब तक 93339 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। सैंपल पाॅजिटिविटी रेट 4.23 प्रतिशत हो गया है। राज्य के आठ जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

