HighlightPauri Garhwal News

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज : दुष्कर्म करके फरार हो गया था दरिंदा, पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा

devbhoomi newsपौड़ी गढ़वाल : दुष्कर्म के फरार आरोपी को पौड़ी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि युवती की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस से केस को रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया था जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म कर फरार हुए आऱोपी को धर दबोचा है।

आपको बता दें कि 11 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल निवासी एक स्थानीय युवती ने राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूँ में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। युवती ने राजस्व पुलिस को बताया था कि धर्मेंद्र नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि युवक ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यूँ तहसील का रहने वाले हैं। शिकायत मिलने पर राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूँ ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित किया।

वहीं एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके औऱ सम्भावित स्थानों पर दबिश दी और आऱोपी को धर्मेन्द्र को बीते दिन तहसील पौड़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता
धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यू तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 27 वर्ष)।

पुलिस टीम
महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह
आरक्षी 161 ना0पु0 शेखर सैनी
आरक्षी 45 ना0पु0 अर्जुन
आरक्षी 201 ना0पु0 सूर्यमोहन

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें