Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना से राहत की खबर, आज 500 से कम मामले, 1500 से ज्यादा हुए ठीक

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 446 मामले सामने आए हैं, जबकि 23 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 12 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 35 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,699 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में आज 1,580 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 16,125 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 34 हजार 024 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 5 हजार 239 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 161 रह गई है। वहीं आज 31,185 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें