AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग : राज्य के लिए आज राहत की खबर, नहीं हुई एक भी मौत, इतने नए मामले


उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 77 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 104 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 1,506 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 40 हजार 959 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 26 हजार 147 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,338 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 46,159 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
