Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: हरिद्वार महाकुंभ में आज दूसरा शाही स्नान था। इस दौरान अखाड़ों और आम लोगों ने स्नान किया। स्नान के दौरान हर की पौड़ी पर बिगड़ी किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में हर की पौडी से एंबुलेंस को बुलाया गया और उनको अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के बाद जैसे ही वह गंगा सभा कार्यालय से आगे निकली वैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह लड़खड़ाने लगीं। जिसके बाद सर पर हाथ रखते हुए वह कुछ कदम आगे बढ़ी, लेकिन अचानक उनके भक्तों ने उन्हें संभाला लिया। बाद में प्रशासन ने एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें