HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नगर निगम में चले लात-घूंसे और डंडे, 7 पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार तूल पकड़ती जा रही है। जहां कल पार्षदों ने सफाई व्यवस्था ना होने से नाराज होकर नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरना दिया था।

जिसके बाद नगर आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने आज 7 पार्षदों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है तो वही आज धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों में दूसरी यूनियन के सफाई नायक उनके आंदोलन में कूद गया।

महिला सफाई कर्मियों ने सफाई नायक की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर उसे बचाया, मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है इसके बाद कर्मचारी एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।

एसपी सिटी के मुताबिक 7 कांग्रेसी समर्थक पार्षदों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मारपीट के मामले की भी जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें